फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: कटघोरा में पांच दिनों से जल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित, पानी की समस्या से जूझ रहे लोग

Wed, 16 Apr 2025 09:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से जल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से नगरवासी परेशान हैं।
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से जल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से नगरवासी परेशान हैं। स्थिति यह है कि कई वार्डों में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जल आपूर्ति बाधित होने के पीछे पहले पाइप लाइन टूटने की वजह सामने आई थी, जिसे नगर पालिका द्वारा सुधार दिया गया। लेकिन इसके बाद फिल्टर प्लांट में तकनीकी खराबी के चलते तीन मोटरें जल गईं, जिससे पानी की सप्लाई अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। पानी सप्लाई नहीं होने से नगर की 70 फीसदी आबादी जल संकट से जूझ रही है। नगर पालिका के विपक्ष के पार्षदों ने नगर पालिका कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। वहीं, इस समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। फिलहाल इस समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद कटघोरा के सीएमओ व नगर पालिका अध्यक्ष लगातार पंप हाउस में डटे हुए है और आज शाम तक पाली सप्लाई बहाल होने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें