फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कोरबा के गोपालपुर में जमीन विवाद बना हिंसक, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, दो लोग घायल

Sun, 10 May 2026 10:55 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
korba
विज्ञापन
कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र के गोपालपुर मुख्य रोड पर शुक्रवार रात दो गज जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट में दो लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


घटना बीती रात गोपालपुर मुख्य रोड की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो पक्षों के बीच पिछले कई दिनों से दो गज जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते सड़क पर जमकर मारपीट शुरू हो गई। महिला और पुरुष दोनों एक-दूसरे पर टूट पड़े।

सड़क पर मारपीट होता देख आसपास लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग किया गया। मारपीट में दोनों पक्षों के दो लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाते दिख रहे हैं। मारपीट के बाद कुछ समय तक इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही।

हैरानी की बात यह है कि दोनों ही पक्षों ने पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्ष आपस में ही मामला सुलझाने की बात कह रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन को लेकर विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई है। 
विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें