फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: हाथियों का झुंड देख दहशत में ग्रामीण, वन विभाग की टीम एक्टिव, लोगों को किया गया सतर्क

Fri, 24 May 2024 12:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

हाथियों का झुंड देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई, इसकी सूचना वन अधिकारियों को दी की गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हाथियों पर नजर बनाए हुए है और मुनादी के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जा रहा है। 
विज्ञापन
हाथियों का झुंड देख दहशत में ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के गुरसिया जटगा मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक हाथी बेबी एलीफेंट के साथ सड़क पर भ्रमण करते दिखे। हाथियों का झुंड देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई, इसकी सूचना वन अधिकारियों को दी की गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हाथियों पर नजर बनाए हुए है और मुनादी के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जा रहा है। 

विज्ञापन




स्थानीय लोगों की माने तो तड़के सुबह हाथियों का झुंड सड़क पार करते हुए देखा गया जिसमें बेबी एलिफेंट भी शामिल है। इस नजारे को देखने ग्रामीणों के भीड़ एकत्रित हो गई और सड़क पार करते समय सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाथियों को सड़क पार करते देख कई ग्रामीण जान जोखिम में डालकर मोबाइल में वीडियो बनाते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथियों की दहाड़ सुनकर कुछ ग्रामीण डरे सहमें भी नजर आए। बताया जा रहा है कि हाथियों के दो झुंड अलग-अलग इलाके में विचरण कर रहे हैं जिस पर वन विभाग लगातार नजर रखे हुए है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें