फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल... प्रदर्शन फुल: सड़क पर जेसीबी खड़ी कर ग्रामीणों का चक्का जाम, लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा

Thu, 25 Jul 2024 12:00 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा जिले में बिजली नहीं आने से ग्रामीण काफी परेशान है। परेशान होकर लोगों ने जेसीबी मशीन खड़ी कर चक्का जाम कर दिया है।
विज्ञापन
बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला के पसान मुख्य मार्ग पर जेसीबी मशीन खड़ी कर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। विद्युत व्यवस्था को लेकर पसान और आसपास के गांव के लोग काफी परेशान हैं। 

विज्ञापन


बिजली की समस्या से तंग आकर कटघोरा-पेंड्रा मार्ग के पसान में सड़क पर ग्रामीण बैठ गए हैं। पसान में सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशरण तंवर के नेतृत्व में चक्का जाम किया गया है। कई गांव के पंच और सरपंच शामिल हैं। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी है।मौके पर पुलिस और तहसीलदार मौजूद हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल को तैना किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात के मौसम में बिजली नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रहे हैं। वहीं घर पर सांप बिछी भी आ रहे हैं। जिससे कई लोगों की मौत भी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें