फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: कोरबा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, जंगल से कर्मियों को किया बरामद, चार आरोपी गिफ्तार

Mon, 30 Jun 2025 09:56 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस चोरी के मामले में जांच के लिए पहुंची थी। ग्रामीणों के हमले के बाद पुलिस कर्मी जान बचाने के लिए जंगल की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस थाना बांगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बांगो थाना क्षेत्र के बगबुड़ा गांव में चोरी के एक मामले की तहकीकात करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


हमले में आरक्षक अभिषेक पाण्डेय, गजेंद्र बिघावार और अनिल पोर्ते गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद आरक्षक अनिल पोर्ते कुछ समय के लिए लापता हो गए थे, जिन्हें ग्रामीणों द्वारा दौड़ाए जाने के बाद वह जंगल की ओर भाग गए थे। पुलिस विभाग में हलचल मच गई थी।

सूचना पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी खुद मौके पर पहुंचे और घटना क्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरू की। लापता आरक्षक अनिल पोर्ते को करीब पांच घंटे बाद एक नाले के पास बेसुध हालत में बरामद किया गया। 
विज्ञापन


एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत बगबुड़ा में पुलिस टीम चोरी के मामले में जांच करने गई हुई थी। इस दौरान ग्रमीणों ने पुलिस पार्टी पर पथराव और मारपीट की। इसमें एक आरक्षक घायल हो गया। वहीं बाकी जंगल की ओर भाग गए थे। उन्हें रिकवर कर लिया गया। इस मामले में आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस पर हमले के इस मामले में थाना प्रभारी की रिपोर्ट पर कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में भंजू यादव, लक्ष्मण यादव, लाल अहिबरन यादव, विश्राम यादव और एक अन्य साथी शामिल है। इनके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बगबुड़ा गांव में पुलिस पर यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ग्रामीणों द्वारा आबकारी विभाग की टीम पर हमला किया जा चुका है। लगातार इस तरह की घटनाएं पुलिस के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं।

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर बगबुड़ा गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें