फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: भालू के हमले से ग्रामीण की मौत, ससुराल जा रहा था मृतक, परिजनों का बुरा हाल

Fri, 15 Nov 2024 03:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले के पसान क्षेत्र के तहत ग्राम अमझर में भालू ने ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने ससुराल जा रहा था इसी बीच उसका सामना भालू से हो गया और यह घटना घट गई।
विज्ञापन
कार्रवाई में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के पसान क्षेत्र के तहत ग्राम अमझर में भालू ने ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने ससुराल जा रहा था इसी बीच उसका सामना भालू से हो गया और यह घटना घट गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

विज्ञापन

 

अमझर निवासी लल्लू पिता हरिलाल उम्र (55 वर्ष) गांव के दूसरे मोहल्ले में स्थित ससुराल जा रहा था तभी पुल के पास घात लगाए बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया, हमले में सिर अत्याधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आसपास के लोगों ने घटना को देखा और इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल वन विभाग एवं पसान पुलिस को जानकारी दी।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और वन वविभाग की टीम ने शव का पंचनामा भरकर पोसटमार्टम के ललिए भेज दिया। पीएम के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की पत्नी अकलिया बाई को तत्कालिक सहायता राशि 25 हजार रुपये दिए गये हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें