फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: SECL मानिकपुर खदान में निजी कम्पनी और ग्रामीणों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, मोहंती के खिलाफ आक्रोश

Tue, 20 May 2025 08:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में दो दिन पहले एसईसीएल मानिकपुर खदान में हुए कलिंगा कम्पनी के कर्मचारी चक्रधर मोहंती और उसके बाउंसर तथा भू विस्थापितो के बीच मारपीट के मामले में वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में दो दिन पहले एसईसीएल मानिकपुर खदान में हुए कलिंगा कम्पनी के कर्मचारी चक्रधर मोहंती और उसके बाउंसर तथा भू विस्थापितो के बीच मारपीट के मामले में वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जहां मारपीट की घटना के बाद दोनों ही पक्ष शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंपनी के चक्रधर मोहंती और उनके बाउंसरों के मामला दर्ज कर लिया, वही कंपनी के बाउंसर और मोहंती के शिकायत पर ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष का बयान दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि खदान में हुई मारपीट के मामले में सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल वीडियो के आधार पर अब चार ग्रामीणों की गिरफ्तारी की गई है ,वही बाकी की तलाश जारी है।ग्रमीणो ने कलिंग कंपनी के कर्मचारी चक्रधर मोहंती पर आरोप लगाया है कि कंपनी में काम कर रहा है कर्मचारियों से ट्रांसफर के नाम पर पैसे की मांग की जाती है इस बात को लेकर मारपीट की घटना सामने आई जहां दोनों ही पक्ष के लोग घायल हुए। 

इस घटना के बाद  ग्रामीण काफी संख्या में मानिकपुर चौकी पहुंचे हुए थे और मोहंती के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर चौकी के सामने बैठ गए थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि चक्रधर मोहंती के खिलाफ इससे पहले भी कई बार पुलिस से शिकायत की जा चुकी है लेकिन उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही नहीं की जाती जिसके चलते उसके हौसले बुलंद है और गुंडागर्दी पर उतर आता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि secl के निजी कलिंगा में स्थानीय लोगों की भर्ती नहीं ली जाती और बाहरी लोगों को चक्रधर मोहंती के द्वारा भर्ती कर काम कराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें