फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: भाजयुमो नेता बद्री अग्रवाल का तलवार से केक काटते हुए वीडियो वायरल, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

Mon, 08 Sep 2025 09:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा एक ओर अनुशासन और कानून व्यवस्था की बात करती है, जबकि दूसरी ओर उसके नेता इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना कार्य करते हैं।
विज्ञापन
तलवार से केक काटते वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बद्री अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपने जन्मदिन के मौके पर चाकू की बजाय एक बड़ी तलवार से केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके समर्थक और दोस्त तालियां बजाते और खुशी जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


यह वीडियो कार के बोनट पर रखे केक को तलवार से काटते समय का है, जो अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल रहा है।

कांग्रेस ने साधा निशाना
वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा एक ओर अनुशासन और कानून व्यवस्था की बात करती है, जबकि दूसरी ओर उसके नेता इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना कार्य करते हैं। उन्होंने बद्री अग्रवाल पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया मामला
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान भाजपा युवा मोर्चा नेता बद्री अग्रवाल के रूप में हुई है। गाड़ी की बोनट पर केक रखकर तलवार से काटने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। इस घटना पर बीएमएस की धारा के तहत एमबी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें