फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: मंदिर में तोड़फोड़ और मूर्तियों-कपड़े में लगाया आग, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Apr 2026 08:17 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले कटघोरा थाना के के जटगा चौकी क्षेत्र मे एक युवक ने मंदिर परिसर में जमकर उत्पात मचाया। उत्पात मचाते हुए पहले शिव मंदिर में आग लगाई, फिर तालाब किनारे स्थित हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर वहां भी आगजनी की।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले कटघोरा थाना के के जटगा चौकी क्षेत्र मे एक युवक ने मंदिर परिसर में जमकर उत्पात मचाया। उत्पात मचाते हुए पहले शिव मंदिर में आग लगाई, फिर तालाब किनारे स्थित हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर वहां भी आगजनी की। इतना ही नहीं, युवक ने तालाब के पास स्थापित शिवलिंग को उखाड़कर पानी में फेंक दिया। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है, खासकर इसलिए क्योंकि कुछ महीने पहले भी इसी परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा बदमाशी की जा चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एसडीओपी कटघोरा विजय राजपूत और थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने हालात का जायजा लेते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बैकुंठपुर निवासी रोहित खैरवार के रूप में हुई है, जो जटगा अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन


इस मामले में SDOP कटघोरा विजय सिंह राजपुत ने बताया कि सूचना मिली कि एक मंदिर में एक युवक के भगवान के कपड़े पहन और मूर्तियों को चला दिया है वही उसके बाद पास स्थित एक शिव मंदिर में शिवलिंग को तोड़कर नदी में फेंक दिया है इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपी बैकुंठपुर का रहने वाला है और वह यहां किसी रिश्तेदार के यहां आया हुआ था शराब के नशे में था कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी इस सब की जांच की जारी है फिलहाल मुलाइजा करकर वैधानिक कार्रवाई की गई।

korba

 

korba

 

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें