फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: गौवंश संरक्षण पर अनोखी प्रदर्शनी, तेजकरण जैन के ‘गौवंश संग्रह’ ने सबका मन मोहा, बच्चों को किया जागरूक

Fri, 31 Oct 2025 01:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में गौसेवा और गौवंश संरक्षण के प्रति गहरी निष्ठा रखने वाले समाजसेवी तेजकरण जैन द्वारा तैयार गौवंश पर आधारित अनोखा और विशाल संकलन अग्रसेन कन्या महाविद्यालय प्रांगण में प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
गौवंश संरक्षण पर अनोखी प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में गौसेवा और गौवंश संरक्षण के प्रति गहरी निष्ठा रखने वाले समाजसेवी तेजकरण जैन द्वारा तैयार गौवंश पर आधारित अनोखा और विशाल संकलन अग्रसेन कन्या महाविद्यालय प्रांगण में प्रदर्शित किया गया। इस निःशुल्क प्रदर्शनी में दर्शकों ने विश्व के अनेक देशों के 476 नोट देखे जिन पर गाय की छवि अंकित है। साथ ही, गाय से संबंधित दुर्लभ सिक्कों का संग्रह भी आकर्षण का केंद्र रहा। प्रदर्शनी में गाय के जन्म से लेकर मृत्यु तक की यात्रा को डाक टिकटों के माध्यम से अत्यंत सुंदर और शिक्षाप्रद रूप में प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन


अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य के झा की उपस्थिति में आयोजित इस प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी रुचि से देखा और ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने इस अद्वितीय संकलन की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें गाय के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में नई जानकारी मिली। अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य के झा बताया कि उनका उद्देश्य है कि गौसेवा और गौवंश संरक्षण इसे लेकर काफी लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं और लोगों को जागरुक करते आ रहे हैं इस आयोजन का उद्देश्य ही है कि स्कूली बच्चों को इसकी जानकारी हो वही लोग भी जागरूक हो और उद्देश्य पूरा हो। स्कूली बच्चों में भी इसे लेकर काफी जिज्ञासा देखने को मिली और अलग-अलग तरीके से चिन्ह अंकित गौ के बारे में उन्होंने जाना। प्रदर्शनी में अतिथि चेंबर ऑफ  कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष एवं लायंस क्लब के पूर्व गवर्नर रामसिंह अग्रवाल, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, राजेन्द्र तिवारी, पारस जैन, अनिल अग्रवाल और संजय अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। पूर्व गवर्नर रामसिंह अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए ताकि लोग जागरुक हो और ईश्वर उनका ध्यान आकर्षित हो।

चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन ने बताया कि लगातार जिस तरह से घटना सामने आ रही है उसे देखते हुए इस तरह के आयोजन बेहद जरूरी है और इस आयोजन से निश्चित ही लोग जरूर जागरूक होंगे और ऐसा आयोजन उसने पहली बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। प्रदर्शनी के सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें