फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त 20 फीट नीचे नाले में गिरे, 108 की टीम ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

Wed, 01 Mar 2023 06:32 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

हादसा होते देख राहगीरों ने सूचना 108 को दी। इसके बाद कलेश्वर मेरसा और ईएमटी संतोष पटले घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार कर पीएचसी पसान लेकर आई। वहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए जीपीएम रेफर कर दिया गया। दोनों एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिन होकर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से बाइक सवार सड़क से नीचे गिरे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार रात एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक 20 फीट नीचे नाले में जो गिरे। सूचना मिलने पर पहुंची 108 की टीम ने उनकी जान बचाई और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी बाइक सहित ही युवक नीचे जा गिरे। मामला पसान थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम कतरेवा निवासी योगेंद्र (25) अपने मित्र समारू के साथ गौरेला से वापस घर आ रहा था। इसी दौरान पोड़ीकला टर्निंग पॉइंट के पास एक बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे योगेंद्र की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में योगेंद्र के दाएं पर में फ़्रैक्चर और समारू के दाईं कलाई में फ़्रैक्चर हो गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें