फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba Accident: ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बचपन के दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

Tue, 07 Apr 2026 09:19 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
korba
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कटघोरा थाना क्षेत्र के जेन्जरा बायपास मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय कृष्णा दास और 24 वर्षीय बिहारी लाल यादव के रूप में हुई है, जो ग्राम घुंचापुर और साखो गांव के निवासी थे।

हादसे के बाद ट्रक चालक भागने की कोशिश में था, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी और आमने-सामने की भीषण टक्कर हुई। दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और। पुलिस ने मृतकों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक बचपन के दोस्त हैं और किसी काम से कटघोरा गए हुए थे। वापस लौटते समय यह घटना सामने आई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें