फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी के आतंक से दहशत में ग्रामीण: कोरबा में चार मकान तोड़े, घर में रखे धान की कई बोरी खा गया; बाल-बाल बची महिला

Wed, 09 Apr 2025 09:40 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के कटघोरा वन मंडल के कई केंदई रेंज में दंतैल हाथी ने उत्पात मचाया है। हाथी ने चार मकानों को तोड़ दिया। वहीं घर के भीतर रखे धान को भी खा गया। क्षेत्र में 18 हाथियों का झुंड घूम रहा है।
विज्ञापन
हाथी ने मचाया उत्पात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल केंदई रेंज में दंतैल हाथी ने उत्पात मचाते हुए ग्राम फुलसर, रोदे और कोदवारी में 4 मकानों को तोड़ दिया। घर के भीतर रखे धान को खा गया। घटना में एक बीमार महिला बाल-बाल बच गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में 18 हाथियों का झुंड घूम रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम फुलसर निवासी धनराज सिंह नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। रात के समय अचानक दंतैल हाथी पहुंचा और उसने उत्पात मचाते हुए मिट्टी की दीवार को तोड़ दिया। हाथी के आने की आहट सुनकर कमरे में सो रही बीमार महिला को किसी तरह बाहर निकाला गया। हाथी ने एक बोरी धान को सूंड से निकालकर खा गया।         

यहां से हाथी ग्राम पोड़ी खुर्द के खड़पड़ी पारा पहुंचा। जहां उसने तीन लोगों के मकान को तोड़ दिया है। जिसमें इतवार साय धनुवार, बुदेश्वरी बाई धनुवार और अमरलाल शामिल हैं। तीनों ने ही भागकर अपने परिवार की जान बचाई। झुंड में शामिल हाथी नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं। लेकिन दंतैल हाथी अलग होकर ग्रामों में पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के मानें तो हाथी की चिंघाड़ सुनकर ही वह घर पर तेरे शहर में दबे रहे। जब हाथी घर की तरफ आता तो दूसरे घर में छुप कर अपनी जान बचाते थे। ऐसे उन्हें रात भर रतजग्गा करना पड़ता है। वहीं डर के साय में जीने को मजबूर हैं।

रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया है। साथ ही निगरानी भी की जा रही है। ग्रामीणों को जो भी नुकसान हुआ है उसका क्षति का आंकलन कर रहे हैं। वही हाथियों के गांव की पहुंचने की सूचना पर वन विभाग अलर्ट है और आसपास गांव में मुनादी कर ग्रामीण को जंगल की जाने से रोका जा रहा है वही हाथियों के साथ छेड़छाड़ करने के लिए मना किया जा रहा है ताकि हाथी उग्र ना हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें