दीपका थाना अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की गेवरा परियोजना खदान में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के रोड सेल की गाड़ी वेस्ट एमटी चौक गेवरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कोयला परिवहन में लगे इस वाहन की रफ्तार ढलान में तेज हो गयी थी और जिसके कारण वाहन से चालक का नियंत्रण हट गया और गाड़ी ढलान में तेजी से दौड़ने लगी तो उसने सम्भवतः अपने आप को बचाने के लिए गाड़ी से छलांग लगा दी या फिर असंतुलित होकर खुद ही गिर पड़ा । लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी और सिर में संघातिक चोट लगने से मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक गेवरा परियोजना में गरुड़ ट्रांसपोर्ट कंपनी (GTP) के रोड सेल गाड़ी का चालक था। वाहन आगे जाकर कोयला के ढेर से टकराकर थम गई। इस घटनाक्रम के घटित होते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया है। दीपका थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि मृतक 35 वर्षीय सनुप तिग्गा है, मूलत जयपुर का रहने वाला है झाबर बस्ती में किराए के मकान पर रहता था आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।