फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: कोरबा जिले में प्रशासन की बड़ी लापरवाही, गाड़ी में उल्टा लगा था तिरंगा, एसपी और कलेक्टर थे मौजूद

Thu, 14 Aug 2025 11:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

बताया जा रहा है कि 13 तारीख की सुबह सीएसईबी ग्राउंड में यह घटना सामने आई। एसपी सिद्धार्थ तिवारी और कलेक्टर अजीत वसंत सीएसईबी ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
गाड़ी में लगा उल्टा तिरंगा झंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी और कलेक्टर अजीत वसंत स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का जायजा लेने सीएसईबी ग्राउंड पहुंचे थे, जहां गाड़ी में तिरंगा उल्टा लगा हुआ था। यह घटना देश के झंडे का अपमान मानी जा रही है और लोगों में काफी आक्रोश है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 13 तारीख की सुबह सीएसईबी ग्राउंड में यह घटना सामने आई। एसपी सिद्धार्थ तिवारी और कलेक्टर अजीत वसंत सीएसईबी ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान एसपी और कलेक्टर गाड़ी में सवार होकर रिहर्सल कर रहे थे। जहां गाड़ी में तिरंगा झंडा उल्टा था, इसका फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने लगा।

इस मामले में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जांच करने की आदेश दिए गए हैं। बता दें कि 15 अगस्त को कोरबा जिले का मुख्य समारोह सीएसईबी मैदान में आयोजित किए जाने वाला है। बुधवार को समारोह के लिए परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम का अंतिम अभ्यास किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें