फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा मुख्य मार्ग पर ट्रांसफार्मर में भीषण आग; शॉर्ट सर्किट से हड़कंप; पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

Thu, 09 Apr 2026 05:51 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

पेट्रोल पंप के पास मेन रोड स्थित एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग देखते ही देखते भड़क उठी और धू-धू कर जलने लगी, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीपी नगर से मुड़ापार जाने वाले मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग धू-धू कर जलने लगी और देखते ही देखते वहां राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग आग को देखते रहे और तत्काल इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई।

विज्ञापन


बिजली विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। आग बुझने के बाद ही आसपास के लोगों ने राहत की साँस ली। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में आग लगने की यह घटना शॉर्ट सर्किट के कारण सामने आई।

यह घटना अधिक लोड होने के चलते शॉर्ट सर्किट के कारण हुई। ट्रांसफार्मर में आग लगने से आसपास के क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था कुछ घंटों के लिए प्रभावित रही। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया ताकि आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जा सके।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मानें तो मुख्य मार्ग पर लगी यह आग चिंता का विषय है। इसके आसपास घनी आबादी वाला रहवासी इलाका है। पास में कई कॉलोनियां और बस्तियां भी हैं। इसके अलावा, घटनास्थल के आसपास कई दुकानें भी मौजूद हैं। अगर यह आग भीषण रूप ले लेती तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इससे जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका थी।

पूर्व में भी ऐसी घटनाएं
ट्रांसफार्मर में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन पूर्व की घटनाओं के चलते भी लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बिजली विभाग को उचित कदम उठाने चाहिए। सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना आवश्यक है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें