फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-130 पर हादसा: एक्सीडेंट वाहन पर फिर जा घुसा ट्रेलर, 24 घंटे में दूसरी घटना; चार वाहन क्षतिग्रस्त

Tue, 22 Sep 2026 03:51 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 130 पर फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। पहले से हादसे का शिकार होकर सड़क पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहन पर एक और ट्रेलर जा घुसा। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मोरगा चौकी क्षेत्र में NH-130 पर फिर हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 130 पर फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। पहले से हादसे का शिकार होकर सड़क पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहन पर एक और ट्रेलर जा घुसा। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। 24 घंटे के भीतर हाईवे पर यह दूसरी बड़ी दुर्घटना है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार की रात सड़क पर ब्रेकडाउन खड़ी सरिया लोड ट्रेलर से एक अन्य ट्रेलर टकरा गया था। इस हादसे के कुछ देर बाद ही एक और वाहन उसी क्षतिग्रस्त ट्रेलर में जा घुसा। इस हादसे में तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे और एक चालक घायल हुआ था। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी और कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

मंगलवार को भी यही सिलसिला दोहराया गया। पहले से क्षतिग्रस्त पड़ी ट्रेलर से एक और ट्रेलर जा टकराया, जिससे हाईवे पर फिर से जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही मोरगा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे कर यातायात को बहाल किया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे पर लगातार हो रहे एक्सीडेंट का मुख्य कारण ट्रेलर चालकों की लापरवाही है। घाट सेक्शन में ट्रेलर चालक डीजल बचाने के चक्कर में गाड़ी को न्यूट्रल करके चलाते हैं। इससे ढलान पर स्पीड कंट्रोल नहीं हो पाता और ब्रेक फेल होने से हादसे होते हैं।

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि यदि एक्सीडेंट रोकना है तो घाट के शुरू और अंत में स्पीड ट्रैकर कैमरे लगाए जाने चाहिए। ऑनलाइन चालान की व्यवस्था से ट्रेलर मालिक और ड्राइवर पर लगाम लगाई जा सकती है, जिससे हादसों में कमी आएगी।

पुलिस ने घायल चालकों को उपचार के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है। लगातार हादसों के बाद हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग उठ रही है।

मोरगा चौकी क्षेत्र में NH-130 पर फिर हादसा

 

मोरगा चौकी क्षेत्र में NH-130 पर फिर हादसा

 

मोरगा चौकी क्षेत्र में NH-130 पर फिर हादसा

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें