फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: शौचालय वाहन में लगी आग, धू-धूकर जला वाहन, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Sat, 24 May 2025 07:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा गांव में एक शौचालय वाहन में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि वाहन धू-धू कर जल उठा। दमकल टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोका और स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
शौचालय वाहन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा गांव में एक शौचालय वाहन में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि वाहन धू-धू कर जल उठा। दमकल टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोका और स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों की माने तो शौचालय वाहन काफी लंबे समय से वहां लगा हुआ है जहां समय अनुसार लोग उसका प्रयोग करते हैं इसके अलावा कोई कार्यक्रम आयोजन में इस वहां का इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन


आग कब कैसे और किन परिस्थिति में लगी यह जांच का विषय है ग्रामीणों की माने तो आग लगाई गई होगी तब जाकर घटना सामने आई है जिस जगह पर शौचालय वाहन खड़ी है उसे जगह पर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं है जहां शॉर्ट सर्किट से आज जाने की घटना घट सकती है। कहीं ना कहीं किसी सामाजिक तत्वों की करतूत हो सकती है। जिसके चलते आज जाने की घटना सामने आई है। लोगों ने बताया कि धीरे-धीरे धुआं निकलने लगा इसके बाद आज पड़ गई और लपटे तेज हो गई। देखते ही देखते शौचालय धू धू कर जलने लगा।

आगजनिक इस घटना में शौचालय वाहन का काफी हिस्सा धू धू कर जल गया। वही घटना के बाद ग्रामीणों ने इस घटना को अपने मोबाईल में कैद करते नजर आए और इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं कोरबा में बाइक में आग सर्वमंगला मंदिर के पास चलती बाइक में आग लगने की घटना हुई थी।कोरबा एक्सप्रेस में आग विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चार बोगियों में भीषण आग लगी थी, जिसमें शॉर्ट सर्किट कारण माना गया था। कटघोरा-अमरकंटक मार्ग पर एक ट्रक में हाइटेंश्शन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई थी। बालको थाना परिसर में आग लगने से एक कार जलकर खाक हो गई थी। इन घटनाओं से वाहन और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के महत्व को समझा जा सकता है। आग लगने के कारणों का पता लगाकर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के प्रयास किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें