फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी ठोकर: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराए, एक की मौके पर मौत, दो घायल

Sun, 24 Sep 2023 03:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

19 वर्षीय करण राठिया नामक युवक की मौत हो गई वहीं 25 वर्षीय बलराम और 23 वर्षीय दिलेश्वर राठिया घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के करतला थाना क्षेत्र में बीती रात जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। डांस देखकर घर लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को करतला के पास एक ट्रक ने ठोकर मार दी जिसके कारण उनकी बाइक पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। 19 वर्षीय करण राठिया नामक युवक की मौत हो गई वहीं 25 वर्षीय बलराम और 23 वर्षीय दिलेश्वर राठिया घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

दिलेश्वर राठिया ने बताया की तीनों करतला के ही रहने वाले है जो रात दो बजे गांव में ही आयोजित डांस देखकर घर वापस लौट रहे थे इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने ठोकर मार दिया इसके बाद सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। जहां पीछे बैठा किरण ने पेड़ से टकराने के कारण घटनास्थल पर दम तोड़ दिया घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और संजीवनी 108 के माध्यम से पहले करतला उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां हालात को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। इस हादसे में दोनों के हाथ और पैर टूट गए हैं। हादसे के बाद ट्रेलर मौके से फरार हो गया।

 

करतला थाना प्रभारी एएसआई मोतीलाल डकसेना ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें