फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में हाईवे पर बड़ा हादसा: ब्रेकडाउन ट्रेलर से टकराए दो भारी वाहन, चार घंटे तक लगा जाम; चालक घायल

Mon, 21 Sep 2026 01:23 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

कोरबा के जटगा क्षेत्र में NH-130 पर ब्रेकडाउन खड़े सरिया लोड ट्रेलर से दो भारी वाहन टकरा गए। हादसे में एक चालक घायल हुआ। दुर्घटना के बाद करीब चार घंटे हाईवे जाम रहा। पुलिस ने वाहन हटाकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन
जटगा चौकी क्षेत्र में NH-130 पर तीन वाहन आपस में भिड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के जटगा चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 पर रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क पर ब्रेकडाउन खड़े सरिया लोड ट्रेलर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार भारी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के कुछ देर बाद एक तीसरा वाहन भी दोनों वाहनों से जा टकराया। हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

बताया जा रहा है कि सरिया लोड ट्रेलर सड़क किनारे ब्रेकडाउन होने के कारण खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार भारी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। कुछ देर बाद पीछे से आया एक और वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में जा घुसा। हादसे में एक ट्रेलर चालक को चोट आई है, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब चार घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान चार पहिया वाहन, भारी वाहन और यात्री बसें फंसी रहीं। कई बसों में सवार यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन


पढे़ं:  एक महीने से गायब थी बहन, भाई घर पहुंचा तो खुला खौफनाक राज; सेप्टिक टैंक में मिला सड़ा हुआ शव

सूचना मिलते ही जटगा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे कराया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। सुबह करीब 7 बजे से बनी जाम की स्थिति के कारण देर तक भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे की देखरेख करने वाली एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर ब्रेकडाउन वाहनों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। ऐसे वाहनों के आसपास साइन बोर्ड और इंडिकेटर लगाने के साथ नियमित पेट्रोलिंग की भी जरूरत है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण पहले भी ऐसे हादसे होते रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हाईवे पर यातायात सामान्य हो गया है। हादसे के बाद एक बार फिर नेशनल हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें