फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: घर से साथ निकलीं तीन सहेलियां, तालाब में मिलीं तीनों की लाशें; गांव में पसरा मातम

Fri, 18 Sep 2026 12:59 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

नुनेरा गांव में अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
तालाब में नहाने गई 3 सहेलियों की डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नुनेरा में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम नुनेरा निवासी इंदु अगरिया पिता दुर्जन उम्र 7 वर्ष, राखी पिता मलखम उम्र 8 वर्ष और साधना पिता सुखसिंह उम्र 8 वर्ष गुरुवार दोपहर नहाने के लिए गांव स्थित अलगू तालाब गई थीं। तीनों एक ही बस्ती की रहने वाली थीं और सहेलियां थीं। बताया जा रहा है कि उस दिन तीनों स्कूल नहीं गई थीं और घर पर ही थीं। परिजन काम पर गए हुए थे।

दोपहर के समय तीनों तालाब नहाने गई थीं। काफी देर तक वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन और ग्रामीण तालाब पर पहुंचे तो किनारे पर तीनों बच्चों के कपड़े और चप्पल मिले। इसी दौरान तालाब में इंदु का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। संदेह गहराने पर तालाब में खोजबीन शुरू की गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद राखी और साधना के शव भी बरामद कर लिए गए।

तीनों बच्चों की मौत की खबर से परिवारों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों शवों का पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि जब तीनों सहेली नहाने गईं, उस दौरान तालाब पर कोई नहीं था। एक ग्रामीण जब तालाब के पास पहुंचा तो एक का शव तैरता देखा। उसके बाद भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तालाब में नहाने गई 3 सहेलियों की डूबने से मौत

 

तालाब में नहाने गई 3 सहेलियों की डूबने से मौत

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें