फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद घंटे में दो बार हादसा: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 3 मजदूर हुए थे घायल, अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस भी पलटी

Wed, 01 Mar 2023 12:38 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में तीन मजदूरों के लिए कुछ घंटे महंगे साबित हुए। तीनों का एक नहीं दो बार अलग-अलग एक्सीडेंट हुआ। दोनों ही बार गाड़ी पलटने से उनकी हालत बिगड़ गई। बता दें कि पहले ट्रैक्टर ट्राली पलटी, फिर तीनों को ले जाते एंबुलेंस भी पलट गई।
विज्ञापन
एंबुलेंस पलटने से दूर जाकर सड़क पर गिरे मजदूर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सीमांत क्षेत्र में बनाई गई सड़क पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। कटघोरा-पसान मार्ग पर एक हादसे ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीन मजदूर घायल हो गए। इसके बाद इन मजदूरों को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस ट्रेलर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चंद घंटो में ही मजदूरों के दो हादसे हुए जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर हादसों की वजह तेज रफ्तार तो है ही लेकिन सड़क निर्माण में तकनीकी खामिया भी है। जिसपर  सवाल उठते रहे हैं। इसकी जांच की मांग की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के पसान थाना अंतर्गत कोरबी चौकी के पुटीपखना गांव का निवासी जगत पाल मंगलवार को ट्रैक्टर में पसान से ईंट भरकर सरवाबहरा गांव गया था। वहां, ईंट खाली करने के बाद दोपहर में वह मजदूरों के साथ लौट रहा था। ट्रैक्टर के ट्राली में काम करने वाले 3 मजदूर अजय, दीवान व होरीलाल बैठे थे।

पसान मार्ग पर बैरा घाट के पास अचानक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया, जिससे ट्राली में सवार तीनों मजदूर नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पसान के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें पेंड्रा के अस्पताल रेफर किया गया। 
विज्ञापन


वहीं, इन्हें लेकर जा रही एंबुलेंस वाहन क्रमांक सीजी-15-डीटी-4618 भी रास्ते में ट्रेलर से टकराकर पलट गई, जिससे एंबुलेंस के अंदर मौजूद घायल मजदूर बाहर गिर गए। दोहरे हादसे में उनकी हालत और गंभीर हो गई। दूसरे वाहन से उन्हें पेंड्रा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

दो कार आपस में भिड़ी, दो घायल

वहीं, दूसरी घटना सिविल लाइन थाना अंतर्गत पथरी पारा इंद्रा चौक के पास हुई। जहां दो कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में  दो लोग घायल हो गए। एक कार में बराती थे। जो रायगढ़ से कोरबा आये हुए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें