फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीन भैंसों को कुचला, मौके पर मौत; चालक वाहन छोड़कर फरार

Fri, 19 Jun 2026 08:58 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के दीपका हरदी बाजार मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा। दीपका-हरदी बाजार मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे मवेशियों को टक्कर मार दी, जिससे 3 भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और मवेशी मालिक व ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


ग्राम सरायसिंगर निवासी सुंदर यादव की 3 भैंसें दीपका-हरदी बाजार मार्ग पर चरने के बाद घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों भैंसें दूर तक उछलकर गिर पड़ीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेलर चालक हादसे के बाद वाहन रोककर मौके से फरार हो गया।

सुंदर यादव के लिए यह बड़ा आर्थिक झटका है। तीनों भैंसें उसकी आजीविका का मुख्य साधन थीं। घटना की खबर लगते ही मवेशी मालिक और गांव के लोग मौके पर जुट गए। क्षतिग्रस्त भैंसों को देखकर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर जाम लगाने का प्रयास किया और मुआवजे की मांग करने लगे। उनका कहना था कि इस मार्ग पर रोजाना भारी वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन गति पर कोई नियंत्रण नहीं है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक प्रेमचंद पटेल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मवेशी मालिक सुंदर यादव से मुलाकात कर सांत्वना दी और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग करने का आश्वासन दिया। हरदी बाजार थाना पुलिस ने भी तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाइश दी कि दोषी ट्रेलर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार किया जाएगा। पुलिस के समझाने के बाद ही ग्रामीणों का विरोध समाप्त हुआ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपका-हरदी बाजार मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। सड़क स्मार्ट है, लेकिन वाहन चालकों पर कोई नियंत्रण नहीं है। इसी कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। अब तक इस मार्ग पर मवेशियों के साथ-साथ कई लोगों की भी जान जा चुकी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड और पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें