फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कोरबा के जंगल में बिछाकर लगाकर वन्यजीवों का शिकार: तीन गिरफ्तार, एक फरार

Wed, 29 Oct 2025 10:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान ग्राम चोभा निवासी भागवत गोंड (45) पिता बुधवार, रामबती पिता बुधवार सरगोंडिया और लच्छू राम (55) पिता कार्तिक राम के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी रामाशंकर फरार है, जिसकी तलाश में वन विभाग की टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के कटघोरा वन मंडल के पाली रेंज में एक बार फिर वन्यजीवों के शिकार का मामला सामने आया है। मुरली गांव के पास फंदा लगाकर चीतल और जंगली सूअर का शिकार करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक मुख्य आरोपी फरार है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह घटना जंगल की सुरक्षा और वन्यजीवों के संरक्षण पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान ग्राम चोभा निवासी भागवत गोंड (45) पिता बुधवार, रामबती पिता बुधवार सरगोंडिया और लच्छू राम (55) पिता कार्तिक राम के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी रामाशंकर फरार है, जिसकी तलाश में वन विभाग की टीमें जुटी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, खेतों में धान की फसल पक कर तैयार होने के कारण वन्यजीव भोजन की तलाश में जंगल से सटे खेतों की ओर आ रहे हैं। इसी का फायदा उठाकर ये आरोपी फंदे बिछा रहे थे। फंदे में चीतल और जंगली सूअर के फंसने के बाद चारों ने मिलकर उन्हें मार डाला और उनके मांस को बेचने की तैयारी कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर रेंजर संजय लकड़ा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें