फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: दुकान का शटर काटकर घुसे चोर, काउंटर से नकदी और लैपटॉप लेकर भागे, डीवीआर भी उखाड़ ले गए

Sun, 28 Dec 2025 04:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि इस मामले में दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
इसी दुकान को चोरों ने बनाया निशाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएसईबी चौकी अंतर्गत शहर के मध्य टीपी मगर मेंआकांक्षा सेल्स कॉरपोरेशन में रविवार की सुबह चोरी की घटना सामने आई, जहां दुकान संचालक दीपक अग्रवाल सुबह 10 बजे लगभग दुकान खोलने आया। इस दौरान शटर का ताला टूटा हुआ था और हल्का खुला हुआ था, उसे देखकर ही लगा कि दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। 

विज्ञापन


दुकान के अंदर पहुंचने पर पाया कि काउंटर खुला हुआ है और सामान सब बिखरा पड़ा था। उसने तुरंत इसकी शिकायत सीएसईबी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। 

दुकान संचालक दीपक अग्रवाल ने बताया कि दुकान के काउंटर से 80 हजार नकदी, लैपटॉप, मोबाइल और दुकान का कुछ सामान चोर लेकर गए हैं। वहीं दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़कर साथ लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन


सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि इस मामले में दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खराब हैं जिससे चोरों की तलाश में दिक्कत आ रही है। जबकि सभी दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरा अपडेट रखना चाहिए ताकि कोई घटना घट जाए तो काम आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें