फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: ग्राहक बनकर दुकान पर आया चोर, महिला से गुटखा मांगा और झपट लिया सोने का लॉकेट

Wed, 06 Aug 2025 04:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

पुलिस सड़क किनारे स्थित दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सरहदी क्षेत्रों के थाना चौकी में भी सूचना दी गई है। लगातार हो रही इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदी बाजार पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम उतरदा के रेलडबरी मुख्य मार्ग पर भागबली पटेल किराना दुकान का संचालन करता है। बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे कुंजमती पटेल दुकान पर अकेली थीं, मोटरसाइकिल से आए दो युवकों ने दुकान के पास गाड़ी रोकी। इनमें एक व्यक्ति सूट-बूट और काला चश्मा पहने हुए ग्राहक बनकर दुकान पर आया और गुटखा मांगने लगा। जैसे ही कुंजमती ने गुटखा देने के लिए हाथ बढ़ाया, युवक ने उनके गले से सोने का लॉकेट झपट लिया और तेजी से हरदी बाजार की ओर भाग निकला। सूचना मिलते ही हरदी बाजार पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में लग गई। 

विज्ञापन


हरदी बाजार थाना अंतर्गत इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुछ दिन पूर्व भी हरदी बाजार थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर सहित बस स्टैंड पर मोबाइल शॉप में चोरी हुई थी। इसी तरह साप्ताहिक बाजार में चोरों द्वारा खरीदारों के साथ पॉकेटमारी की वारदात होती जा रही हैं। पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दो घंटे बाद दी।  चोरों का सीसीटीवी फुटेज दिया गया।

पुलिस सड़क किनारे स्थित दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सरहदी क्षेत्रों के थाना चौकी में भी सूचना दी गई है। लगातार हो रही इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है और इस घटना के बाद लोग ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें