फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़: महिला का शव मिलने से पूरे गांव में फैली सनसनी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Mon, 17 Nov 2025 06:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

रायगढ़ जिले में बंद कमरे में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले में बंद कमरे में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अंकिरा निवासी आमाशों बाई को घर में नही देखकर परिजन आज सुबह उसकी खोजबीन कर रहे थे, इसी बीच घर के ही बंद कमरे में महिला की जमीन पर लाश पड़ी मिली। जिसके बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने की जानकारी मिलते ही लैलूंगा थाने की पुलिस टीम के अलावा फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। जहां मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को अस्पताल भेजते हुए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। 

चरित्र शंका को लेकर हत्या की आशंका
आज सुबह आमाशों बाई की लाश मिलने के बाद से महिला का पति अलाप अगरिया फरार बताया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर चरित्र शंका को लेकर हत्या होनें की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें