फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में गोहत्या पर बवाल: नर्मदा गांव में तनाव, एक संदिग्ध हिरासत में; पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Sun, 19 Jul 2026 11:44 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के बालको थाना क्षेत्र के नर्मदा गांव में कथित गोहत्या की सूचना के बाद तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
गोहत्या पर गांव में तनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र की वनांचल ग्राम पंचायत अजगरबहार के नर्मदा गांव में कथित गोहत्या की सूचना के बाद रविवार सुबह से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात नर्मदा गांव में गोवंश को काटे जाने की कथित घटना हुई। रविवार सुबह इसकी जानकारी गांव में फैलते ही सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर गोवंश का सिर, खाल और मांस के टुकड़े पड़े होने की बात कही। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


घटना के बाद नर्मदा गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी है। वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर ही दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना से क्षेत्र में धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले अवशेषों को परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और इसमें किसी साजिश की संभावना का खुलासा हो सकेगा। तब तक गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें