फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में प्रदर्शन: कटघोरा पहुंची शिक्षकों की पदयात्रा, नौकरी बचाने की सरकार से लगा रहे गुहार

Tue, 17 Dec 2024 12:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में देर रात कड़ाके की ठंड के बीच शिक्षकों की अनुयय पदयात्रा कटघोरा पहुंची। यह पद यात्रा अंबिकापुर से रायपुर जा रही हैं। जहां ये सभी शिक्षक नौकरी बचाने के लिए सरकार से गुहार लगाएंगे। 
विज्ञापन
शिक्षकों की पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में बस्तर और सरगूजा संभाग के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने वाले हजारों बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। शासन स्तर से उन्हें काम से निकाले जाने का अल्टीमेंटम जारी कर दिया गया है। जिससे शिक्षक अपने भविष्य को लेकर काफी परेशान है।

विज्ञापन


नौकरी बचाने के साथ ही समायोजन की मांग को लेकर हजारों की संख्या में शिक्षक अंबिकापुर से रायपुर तक अनुयय पदयात्रा निकालकर सरकार को अपनी समस्या बता रहे है। बीती रात शिक्षकों की पदयात्रा कटघोरा पहुंची। जहां लोगों ने उनका स्वागत किया।

कड़ाके की ठंड में अपनी नौकरी बनाने सड़के पर उतरे ये हजारों शिक्षक हैं, जो बस्तर और सरगूजा संभाग के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों का कहना है कि सरकार उन्हें काम से बाहर निकाल रही है। पिछले 14 महीनों तक उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन


ऐसे में उन्हें काम से बाहर निकालना उचित नहीं है। अंबिकापुर से पैदल अनुयय पद यात्रा निकालकर शिक्षक राजधानी रायपुर के लिए निकले हैं, जहां मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर वे अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराएंगे। बीती रात उनकी यात्रा कटघोरा पहुंची। जहां लोगों ने उनका स्वागत किया। शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा विभाग में सरकारी उन्हें समायोजित करें और नौकरी से न निकलें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें