फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में तेज रफ्तार का कहर: टैंकर ने बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौत दूसरा घायल, लोगों ने किया चक्काजाम

Sat, 16 Sep 2023 05:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में तेज रफ्तार टैंकर ने बाईक सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया। घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से  घायल हो गया जो जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में तेज रफ्तार टैंकर ने बाईक सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया। घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से  घायल हो गया जो जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। ये हादसा कटघोरा-पाली फोरलेन मार्ग पाली के पास हुआ। जहां घटना नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। इस घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

मृतक राज कुमार मरावी गोपालपुर चैतमा निवासी अपने दोस्त के साथ बाइक में सवार होकर पाली जा रहा था इस दौरान पाली गोपालपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार टैंकर वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जहां बाइक चला रहा युवक राजकुमार की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना 112 और पाली पुलिस को दी जहां मौके पर पहुंचे 112 की टीम ने घायल को लेकर पाली उप स्वास्थ्य के लिए रवाना हुए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया। स्थानीय लोगों की माने तो टैंकर वाहन की रफ्तार काफी तेज थी जो बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव  का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें