कोरबा जिले के दीपका बस स्टैंड पर खड़ा कैंपर वाहन आग की चपेट में आ गया। वाहन निजी कंपनी में परिवहन कार्य में लगा था। कैंपर वाहन में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले कैंपर वाहन को ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
दोपहर 12 बजे लगभग बस स्टैंड के पास सड़क किनारे एक कैंपर वहां आकर खड़ा हो गया था। चालक वहां वाहन खड़ा करने के बाद किसी काम से दुकान की ओर चले गया। जहां कुछ देर बाद देखा कि अचानक वाहन में आग लग गई। जहां राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई।
इसकी सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। लेकिन स्थानीय लोगों ने दमकल वाहन के आने से पहले ही कैंपर वाहन पर लगी आग पर काबू पाया। बता जा रहा है कि अगर समय रहते चालक वाहन वहां होता तो इतना नुकसान नहीं होता। फिलहाल, इसकी सूचना दीपका थाना पुलिस को नहीं दी गई है।