कोरबा से रायपुर चलने वाली लोकल ट्रेन में शनिवार सुबह एक युवती के जान देने का मामला सामने आया। घटना उरगा थाना अंतर्गत पहंदा समपार फाटक से 500 मीटर की दूरी के पास का है जहा लाश पड़ी मिली जिसकी पहचान श्वेता रात्रे पिता प्रेम लाल रात्रे निवासी पहंदा उम्र 22 वर्षीय के रूप में की गई। स्थानीय लोगों की माने तो सुबह के वक्त जब रायपुर कोरबी मेमू लोकल ट्रेन पहंदा के पास गुजरी उसके कुछ देर बाद ही ट्रैक पार कर रहे ग्रामीणों की नजर उसे पर पड़ी देखते ही देखते ग्रामीण के भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई जहां उसके द्वारा रेलवे आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्यवाही शुरू की गई चुकी मामला रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ था और सन्दिग्ध था इसकी सूचना पर उरगा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच कर भाई शुरू की गई।
उरगा थाना पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी जहां मौके पर पहुंचे और शव का पहचान कार्यवाही कर आगे की जांच करवाई में जुट गई। क्योंकि इस घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल था पुलिस ने परिजनों का शव पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय श्वेता कॉलेज की पढ़ाई करती है और पढ़ने लिखने में काफी होशियार थी। पढ़ाई के साथ-साथ घर के कामकाज में अपना हाथ भी बटाती थी। शुक्रवार की रात उसने खाना बनाया और सभी को खाना खिलाने के बाद अपने कमरे में चले गई लेकिन सुबह कब कैसे और किन परिस्थितियों में वह रेलवे ट्रैक पर मिली यह परिजनों के बीच समझ से पर है।
मृतिक के पिता प्रेम लाल रात्रे खेती किसानी का काम करता है और उसकी इकलौती बेटी थी वही एक बेटा भी है। उसने बताया कि उसकी बेटी ने यह घातक कदम क्यों उठा है यह उसके भी समझ से परे है। उरगा थाना पुलिस की माने तो इस मामले में परिजनों का बयान दर्ज अभी नहीं किया गया है समय को देखते हुए आगे कार्रवाई की जाएगी। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि यात्री गाड़ी के चपेट में आने से एक कॉलेज की छात्रा की मौत हुई है जहां इस मामले में उरगा थाना पुलिस जांच कार्यवाही में जुड़ गई है। मृतिका मोबाइल रखती थी पुलिस इस मामले में मोबाइल जप्त कर भी जानकारी एकत्र करने की बात कह रही है।