फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba Weather: तेज आंधी-बारिश से कोरबा में जनजीवन अस्त-व्यस्त, बिजली व्यवस्था बाधित

Tue, 31 Mar 2026 10:50 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
korba
विज्ञापन
कोरबा जिले में सोमवार की देर शाम से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार के शाम होते ही तेज आंधी तूफान आकाशी बिजली और अचानक से हुई। बारिश के चलते लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शहर की चौक चौराहे पर लगे बैनर पोस्टर तेज आंधी तूफान में फट गए। वहीं कई उड़ गए, इसके अलावा कोसाबाड़ी से बुधवारी तक सड़क किनारे कई ऐसे सूखे पेड़ हैं, जो आंधी तूफान में सड़क पर गिर गए।  स्थानीय लोगों की माने तो अचानक से हुई तेज-आंधी तूफान आकाशी बिजली और बारिश के चलते कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगभग आधे घंटे तक रात में कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबांदी होती रही। जिसके चलते कई दुकानों के सेड और तिरपाल भी उड़ गए।

कोरबा जिले के शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज आंधी तूफान के चलते लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की माने तो तेज आंधी तूफान के चलते शहर पूरा धूल से भर गया। मंगलवार की सुबह में काली घटा छाई रही व बूंदाबांदी शुरू हो गई और मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम में काफी परिवर्तन आ गया। वहीं तेज आंधी-तूफान बारिश के चलते बिजली व्यवस्था भी कई जगह बाधित रही। जहां लोगों को परेशान होना पड़ा। जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी काफी समय तक विद्युत व्यवस्था बंद थी। 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें