स्थानीय भर्ती को लेकर MLA निवास का घेराव
- फोटो : अमर उजाला
कांकेर में आदिवासी समाज ने स्थानीय भर्ती में बाहरी लोगों को शामिल करने के विरोध में कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी और भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मण्डावी के निवास का घेराव किया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में एसटी, एससी, ओबीसी युवक युवतियां शामिल रहीं। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवल प्रभाग के बैनर तले युवा गोंडवाना भवन में इकट्ठा होकर पैदल विधायक निवास का घेराव करने लगे। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर युवाओं को आधे रास्ते मे ही रोक लिया। युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग के अध्यक्ष योगेश नरेटी ने बताया कि प्रदेश सरकार भर्ती में मनमर्जी कर रही है। तृतीय और चतुर्थ वर्ग की भर्ती में स्थानीय बेरोजगारों को ही भर्ती लिया जाना चाहिए। साथ ही पेसा कानून में संशोधन, वन संरक्षण अधिनियम में बदलाव का विरोध और भू राजस्व संहिता जैसे मामलों को लेकर विधायक निवास का घेराव किया गया था। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे पहले हमने धरना देकर चेताया था। हमारी मांगे मानी नही गई तो बस्तर - सरगुजा में आर्थिक नाकेबंदी भी करेंगे।
विधायक निवास घेराव कर्यक्रम में खास बात यह रही कि कई बीजेपी और कांग्रेस के नेता भी शामिल रहे। 2018 में कांकेर विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी हीरा मरकाम के आलवा वर्तमान में टिकिट की दौड़ में शामिल आशा नेताम भी विधायक निवास घेराव में शामिल रहे।