फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा- कांग्रेस सरकार ने शराबबंदी को लेकर वादा किया, पर पूरा न किया

Thu, 25 Sep 2025 09:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

मंत्री राजवाड़े ने विभाग के गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को लाभ मिला है। आर्थिक समृद्धि के साथ आत्मनिर्भर बनने की राह आसान हुई है और खुशहाली का वातावरण निर्मित हुआ है। 
विज्ञापन
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दत्तकग्रहण अभिकरण-सेवा भारती का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज एक दिवसीय कोरबा प्रवास पर रहीं। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विशेषीकृत दत्तकग्रहण अभिकरण-सेवा भारती का अवलोकन किया और यहां निवासरत बच्चों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने यहां उपलब्ध सुविधाओं और बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई से चर्चा कर बच्चों को मिल रही सुविधाओं से अवगत हुईं। मंत्री राजवाड़े ने उनके प्रयासों की सराहना की। मंत्री राजवाड़े ने विभाग के गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को लाभ मिला है। आर्थिक समृद्धि के साथ आत्मनिर्भर बनने की राह आसान हुई है और खुशहाली का वातावरण निर्मित हुआ है। 

विज्ञापन


इस दौरान विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, डीपीओ रेणु प्रकाश सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा विभाग के अधिकारी, प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कहा था कि शराब दुकान बंद करेंगे, लेकिन कांग्रेस के कार्यकाल में शराब की दुकानें बढ़ी हैं। हमने कोई वादा नहीं किया है लेकिन लोग शराब कम पिए इस दिशा में प्रशासन पूरा काम कर रहा है।

कांग्रेस सरकार ने कोरोना काल जैसे समय में शराब बेची और दुकान बढ़ाईं। शराबबंदी को लेकर वादा करके जो कांग्रेस की सरकार बनी थी लेकिन वह कर नहीं पाए जिसके चलते फिर से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इसके लिए प्रशासन के द्वारा लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि लोग नशे से दूर रहें, नशे के चलते ही आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं जिस पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें