फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले छह आरोपी पकड़े, पांच नाबालिग; वायरल वीडियो से जुड़ा है मामला

Sat, 28 Mar 2026 07:16 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा कोतवाली पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले गिरोह के छह सदस्यों पर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में एक वयस्क आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
छह व्यक्तियों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने चलती मोटरसाइकिल में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले छह व्यक्तियों पर कार्रवाई की है। इनमें से एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता पाई गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में की गई है।

विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। वयस्क आरोपी राहुल यादव को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पांच विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले सीतामढ़ी क्षेत्र में बाइक पर एक गिरोह ने आतंक फैलाने के उद्देश्य से चाकू लहराते हुए वीडियो बनाया था, जिसे सोशल मीडिया में वायरल किया गया। 

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं और ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग उठने लगी। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने उनकी पतासाजी शुरू की और इस मामले में त्वरित कार्रवाई की।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने दहशत फैलाने वाले छह लोगों पर सख्त कार्रवाई की है। गिरफ्तार वयस्क आरोपी राहुल यादव को न्यायालय में पेश किया गया है। पांच विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 6.5 इंच फल की लंबाई वाला एक धारदार चाकू जब्त किया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

कोरबा पुलिस द्वारा "सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान" चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कार्रवाई समाज में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर त्वरित पतासाजी कर अपराधियों को पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें