फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: सीबीआई का डर दिखाकर महिला डॉक्टर से पांच लाख की ठगी, ब्राउन शुगर की सप्लाई का दिया हवाला, जानें मामला

Mon, 29 Apr 2024 04:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा नगर के खरमोर क्षेत्र में रहने वाली डॉक्टर छाया गौतम के साथ इस तरह का फर्जीवाड़ा हुआ है छाया गौतम जिला मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हैं। जिसकी रिपोर्ट कोरबा के सिविल लाइन पुलिस थाना में दर्ज की गई है।
विज्ञापन
महिला डॉक्टर से पांच लाख की ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरे देश भेजे जा रहे पार्सल का जिक्र करने के साथ दिल्ली पुलिस और केंद्रीय जांच ब्यूरो का डर दिखाकर अज्ञात व्यक्ति ने कोरबा की एक महिला डॉक्टर को न केवल परेशान किया बल्कि अलग-अलग किस्तों में पांच लाख 47 000 की ठगी कर ली। माजरा समझ में आने पर डॉक्टर के द्वारा सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है पुलिस ने अपराध क्रमांक 261 /2024 दर्ज किया है और अगली कार्रवाई के लिए साइबर पुलिस को दिया है। 

विज्ञापन

 

कोरबा नगर के खरमोर क्षेत्र में रहने वाली डॉक्टर छाया गौतम के साथ इस तरह का फर्जीवाड़ा हुआ है छाया गौतम जिला मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हैं। जिसकी रिपोर्ट कोरबा के सिविल लाइन पुलिस थाना में दर्ज की गई है। पुलिस के द्वारा आईपीसी की धारा 419 420 384 468 और 471 के अंतर्गत अपराध रजिस्टर्ड किया गया है। इसमें सिम नंबर 98527  58177 के धारक को आरोपी नामजत किया गया है।

 

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि किसी पार्सल को मलेशिया ब्राउन शुगर भेजने के नाम से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा डॉक्टर गौतम को फोन किया गया। उसमें कई तरह की बातें करने के साथ धमकी दी गई और फिर दिल्ली आने को कहा गया। पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर डॉ गौतम से कई किस्तों में 547000 ले लिए गए।

 

ब्लैकमेल और ठगी करने वाले ने छाया गौतम को वीडियो कॉल करने के साथ यह भी बताया था कि इतना सब कुछ करने के बाद उनके खाते को लीगलाइज कर दिया जाएगा और रुपए वापस कर दिए जाएंगे। मामला पुलिस की जानकारी में आने पर पीड़ित पक्ष के खाते को होल्ड कराया गया है 

 

इतना सब कुछ होने के बाद डॉक्टर गौतम को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई है। उसने पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पहले ठगी के मामले सामान्य लोगों के साथ होते रहे हैं यह पहला अवसर है जब डॉक्टर को भी दूर दराज में बैठे व्यक्ति ने नुकसान पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें