फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: कोरबा में हाथी का आतंक, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरे से रख रही नजर

Mon, 22 Dec 2025 11:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरबा वन मंडल में एक नर हाथी का विचरण ग्रामीणों के लिए खौफ का सबब बन गया है। पिछले कुछ दिनों में तीन लोगों की जान लेने के बाद, यह हाथी लगातार कोरबा जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों में घूम रहा है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण रात में जागने के लिए मजबूर हैं, जबकि वन विभाग की टीमें ड्रोन कैमरे की मदद से 24 घंटे हाथी पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन


यह हाथी पहले बिलासपुर रेंज में एक महिला को मौत के घाट उतारने के बाद कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल पहुंचा था। वहां इसने दो और महिलाओं को अपना शिकार बनाया। इसके बाद, हाथी ने कोरबा शहर से लगे बालको रेंज में भी एक ग्रामीण की जान ले ली और आसपास के जंगलों में विचरण करने लगा।

वर्तमान में यह हाथी करतला रेंज के सुईयारा जंगल के बड़मार बीट में डेरा डाले हुए है। जानकारी के अनुसार, यह पिछले 72 घंटों में लगभग 75 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका है और करीब 40 गांवों से गुजरा है। हाथी का सफर कई गांवों के बीच और खेतों से होते हुए गुजर रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन


वन विभाग ने स्थिति को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती है। दो अलग-अलग वन विभाग की टीमें हाथी पर लगातार 24 घंटे नजर रखे हुए हैं। इन टीमों द्वारा ड्रोन कैमरे की मदद से हाथी की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें