फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: 24 घंटे में हत्या की दूसरी वारदात, बड़े ने छोटे भाई पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर उतारा मौत के घाट

Wed, 22 Jul 2026 08:31 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

श्यांग थाना अंतर्गत ग्राम जिल्गा के छुईमाटी गांव में यह सनसनीखेज वारदात हुई। मृतक 47 वर्षीय _राम भरोस राठिया_ अपने घर से लगी बाड़ी में खेत की घास की सफाई कर रहा था।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में 24 घंटे के भीतर हत्या की यह दूसरी बड़ी घटना सामने आई है। मंगलवार की रात को बांगो थाना क्षेत्र में बड़े भाई ने छोटे भाई की टांगी से हमला कर हत्या कर दी थी,वहीं बुधवार की सुबह श्यांग थाना क्षेत्र के छुईमाटी गांव में छोटे भाई ने ही बड़े भाई पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी जान ले ली। दोनों घटनाओं में हथियार एक ही रहा और रिश्ता भी खून का।

विज्ञापन


श्यांग थाना अंतर्गत ग्राम जिल्गा के छुईमाटी गांव में यह सनसनीखेज वारदात हुई। मृतक 47 वर्षीय _राम भरोस राठिया_ अपने घर से लगी बाड़ी में खेत की घास की सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसका छोटा भाई _रामजीवन राठिया_ अचानक वहां पहुंचा और बिना कुछ कहे राम भरोस की गर्दन पर टांगी से 6 से 7 बार लगातार वार कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि राम भरोस मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना के समय भाभी सनिसो राठिया भी वहीं मौजूद थी, जिसने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी रामजीवन सनकी स्वभाव का भी है। मृतक और आरोपी दोनों एक ही गांव में आमने-सामने अलग-अलग घरों में रहते थे और खेती-किसानी कर जीवन यापन करते थे। मृतक राम भरोस राठिया की पत्नी और दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटी का विवाह हो चुका है। वहीं आरोपी रामजीवन राठिया की पत्नी और चार बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही श्यांग थाना प्रभारी _लक्ष्मण खूंटे_ के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के बड़े बेटे राम अवतार राठिया की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमों को रवाना किया गया है। गांव में बयान और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई भी जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 24 घंटे में दो भाई-भाई के खून से सने मामले सामने आने से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें