फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba Crime: रजिस्ट्री कराने रायपुर गया था परिवार, सूने मकान से पांच लाख के जेवरात चोरी

Sat, 07 Feb 2026 10:21 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के दादर खुर्द मार्ग स्थित सूने मकान में चोरों ने करीब पांच लाख रुपये के सोने के जेवरात पार कर दिए। पीड़ित परिवार रायपुर गया हुआ था। लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला।
विज्ञापन
सूने मकान से पांच लाख के जेवरात चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में दादर खुर्द मार्ग स्थित एक सूने मकान में शुक्रवार देर रात चोरी की वारदात सामने आई। चोरों ने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। जानकारी के अनुसार मकान एसईसीएल कर्मी नवनीत नाथ का है, जबकि उसमें एसबीआई बैंक में चीफ मैनेजर पद पर पदस्थ राजू मोदी अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं।

राजू मोदी ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह परिवार सहित रायपुर जमीन की रजिस्ट्री कराने गए थे। रात करीब एक बजे लौटने पर घर के बाहर ताला लगा मिला। ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। बैडरूम में खिड़की की रॉड टूटी हुई मिली, जिससे चोरी की आशंका हुई। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

 

 

सूचना पर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पीड़ित के अनुसार चोर नगदी 20 हजार रुपये, लैपटॉप और अन्य महंगे सामान छोड़ गए, लेकिन करीब पांच लाख रुपये के सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान में चार सोने की चेन, लॉकेट, अंगूठियां और टॉप्स शामिल हैं।

मौके पर डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने आसपास पूछताछ शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें