फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: तेज बारिश के कारण मिट्टी कटाव से धंसी सड़क, लोगों को हो रही परेशानी; कई गांव हुए प्रभावित

Wed, 28 Jun 2023 11:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही झमाझम बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। सुबह से लेकर रात तक बारिश होने के कारण लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही झमाझम बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। सुबह से लेकर रात तक बारिश होने के कारण लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूल दफ्तर या फिर दैनिक रोजगार करने वाले लोग लगातार हो रही बारिश से काफी प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन


तेज बारिश के कारण जिले के ग्रामीण अंचल की एक सड़क बह गई है। सड़क का एक हिस्सा बह जाने के कारण लगभग डेढ़ दर्जन गांवों का संपर्क टूटा गया है। पाली विकासखंड के पोड़ी-पाली मार्ग में गुंजन नाला पर निर्मित अस्थाई सड़क का बड़ा हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें