फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में राखड़ वाहन का कहर: तेज रफ्तार गाड़ी ने तोड़ा बिजली खंभा, अंधेरे में डूबा गांव; ग्रामीणों में आक्रोश

Thu, 19 Feb 2026 10:34 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले के दादर ढेलवाड़ीह गांव में राखड़ परिवहन में लगी तेज रफ्तार गाड़ी ने बिजली खंभा तोड़ दिया, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब गया। ग्रामीण रातभर बिजली संकट से जूझते रहे।
विज्ञापन
तेज रफ्तार गाड़ी ने तोड़ा बिजली खंभा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के दादर ढेलवाड़ीह गांव में एक बार फिर राखड़ वाहन का आतंक देखने को मिला है। राखड़ परिवहन में लगी तेज रफ्तार गाड़ी ने गांव की बिजली लाइन केबल को तोड़ दिया, जिससे पूरा इलाका अचानक अंधेरे में डूब गया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार को यह घटना सामने आई, जहां राखड़ परिवहन में लगे एक वाहन का आतंक देखने को मिला। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीनों से इस मार्ग पर राखड़ से भरे वाहनों का परिवहन हो रहा है, जिसके चलते उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देर रात एक वाहन ढेलवाड़ीह के आसपास राखड़ डंप करने के बाद डाला उठाकर तेज रफ्तार में भाग रहा था, तभी विद्युत तार को अपनी चपेट में लेते हुए खंभे को तोड़ दिया और पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। आसपास के ग्रामीण रातभर अंधेरे में रहने को मजबूर रहे और गुरुवार सुबह तक बिजली बहाल नहीं हो सकी।

ग्रामीणों का आरोप है कि नियमों की अनदेखी करते हुए इस क्षेत्र में खुलेआम राखड़ डंप किया जा रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है और जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। राखड़ वाहनों से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, वहीं तेज रफ्तार के चलते लोगों की जान को भी खतरा बना हुआ है। मना करने के बावजूद भी इस क्षेत्र में मनमाने तरीके से यह काम जारी है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें