बचपन में ही राज के पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद उनकी मां शकुंतला पटेल ने लोगों के घर बर्तन धोकर राज की पढ़ाई का जिम्मा उठाया। राज ने अपनी सफलता का श्रेय मां के संघर्ष, त्याग और प्रोत्साहन को दिया।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। कोरबा के मानस नगर निवासी राज पटेल ने कठिन हालातों को पीछे छोड़ते हुए CGPSC 2024 में 22वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
बचपन में ही राज के पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद उनकी मां शकुंतला पटेल ने लोगों के घर बर्तन धोकर राज की पढ़ाई का जिम्मा उठाया। राज ने अपनी सफलता का श्रेय मां के संघर्ष, त्याग और प्रोत्साहन को दिया। अद्वैत फाउंडेशन ने भी कोरोना काल में राज को मुफ्त शिक्षा देकर उनकी तैयारी में सहयोग किया।
राज पिछले तीन वर्षों से दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रहे हैं। CGPSC में यह उनका दूसरा प्रयास था, जिसमें करीब 2 लाख अभ्यर्थियों में से वे अंतिम 230 चयनित उम्मीदवारों में शामिल हुए और 22वीं रैंक प्राप्त की। उन्होंने सफलता का मंत्र सिलेबस आधारित पढ़ाई, नियमितता, अनुशासन और निरंतरता बताया और युवाओं को भी इसी दिशा में मेहनत करने की प्रेरणा दी। सफलता मिलने पर परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है और पूरा कोरबा राज की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।