फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: जुआ खेलते 13 जुआरी गिरफ्तार, 1.83 लाख का सामान जब्त; प्रधान पाठक और सरपंच भी पकड़े गए

Tue, 10 Nov 2026 01:49 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

पुलिस ने जुआ खेलते 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक और ग्राम पंचायत बैरा के सरपंच भी शामिल हैं। पुलिस ने 32 हजार रुपये नकद, 2 मोटरसाइकिल और 5 मोबाइल सहित कुल 1 लाख 83 हजार रुपये की सामग्री जब्त की है।
विज्ञापन
जुआ खेलते 13 जुआरी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में जुआ-सट्टा पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पसान थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम तैलियामार क्षेत्र से 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से नकदी, मोटर साइकिल और मोबाइल भी जब्त किए हैं। पसान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। ग्राम तैलियामार में कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 13 आरोपियों को पकड़ लिया। जब्त सामग्री में 52 पत्ती ताश और 32 हजार रुपये नकद शामिल हैं। 2 मोटर साइकिल और 5 मोबाइल भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1 लाख 83 हजार रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों पर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में शैलेन्द्र जेम्स पिता केरल जेम्स, कुंपल सिंह पिता नंदलाल सिंह, रवि ठाकुर पिता रामसिंह ठाकुर, गजेन्द्र यादव पिता गोरेलाल यादव शामिल हैं। सोनसाय पिता डिहन साय, दशरथ खलखो पिता होलसाय खलखो, कैलाश कुजूर पिता रायसिंह और शैष्मन पिता घुरन राम भी पकड़े गए। चंद्रमान कौशिक पिता सीताराम कौशिक, राजकुमार रजक पिता रामसुंदर रजक, समारू पिता चंदा और अनुराग वर्मा पिता स्वामिल वर्मा भी गिरफ्तार हुए हैं। सहदेव आर्मो पिता रामायण सिंह आर्मो भी इन जुआरियों में शामिल है।
विज्ञापन


प्रधान पाठक और सरपंच भी जुआ खेलते पकड़े गए
पकड़े गए 13 जुआरियों में धीरपाल यादव भी शामिल है। वह प्राथमिक शाला पंडरीपानी में प्रधान पाठक के पद पर तैनात है। सहदेव आर्मो ग्राम पंचायत बैरा के सरपंच हैं। पसान पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के जुआरियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने ऐसी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

13 जुआरी से 1 लाख 83 जब्त,प्रधान पाठक और सरपंच भी निकले जुआड़ी

 

13 जुआरी से 1 लाख 83 जब्त,प्रधान पाठक और सरपंच भी निकले जुआड़ी

 

13 जुआरी से 1 लाख 83 जब्त,प्रधान पाठक और सरपंच भी निकले जुआड़ी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें