फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहेब कलेक्शन' पर FIR: संचालक भूपेन्द्र सिंह गांधी को पुलिस ने माना दोषी, आग लगने से तीन लोगों की हुई थी मौत

Sat, 01 Jul 2023 12:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

साहेब कलेक्शन अग्निकांड मामले में पुलिस ने संचालक पर केस दर्ज किया है। घटना में 3 लोगों की मौत हो गई थी। दुकान के अंदर सुरक्षा के उपकरण भी मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
साहेब कलेक्शन में लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीती 19 तारीख को हुए साहेब कलेक्शन अग्निकांड मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने साहेब कलेक्शन के संचालक पर केस दर्ज किया है। एसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपीनगर कर्मिशियल कॉम्प्लेक्स में आग लग गई थी। इस अग्निकांड में 3 लोगों की मौत हो गई थी। साहेब कलेक्शन का संचालक भूपेन्द्र सिंह गांधी है। पुलिस ने संचालक और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


प्रशासन की जांच रिपोर्ट में छह बिंदुओं पर संचालक को दोषी माना गया है। प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने संचालक पर 304, 34 के तहत केस दर्ज किया है। दो दिन पहले कोरबा एसडीएम, अपर आयुक्त निगम समेत अन्य अधिकारियों की टीम मौके पर जांच करने गई थी। 

इस जांच के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट का निष्कर्ष सामने आया है कि आग लगने से लेकर उसके फैलने और दुकानों के भीतर दम घुटने का इकलौता जिम्मेदार साहेब कलेक्शन का संचालक भूपेन्द्र सिंह गांधी ही है। प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर सीएसईबी पुलिस ने संचालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सबसे पहले आग साहेब कलेक्शन की दुकान के नीचे पैनल पर लगी। दुकान के कर्मी आग का वीडियो बना रहे थे। इतनी बड़ी दुकान में आग बुझाने के लिए सिलेंडर नहीं थे। आग को बुझाने का प्रयास नहीं किया गया। जिस जगह पर आग लगी वहां से लेकर ऊपरी तल तक अवैध होर्डिंग्स और प्लाई लगाए गए थे। इस वजह से आग फैलकर ऊपरी तक भीषण हो गई थी। कॉम्प्लेक्स के नीचे बरामदे में साहेब कलेक्शन द्वारा अतिक्रमण कर उस जगह को संकरी कर दी गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें