फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba Crime: कोरबा में पुलिस वाले पर दोस्त की पत्नी से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप, सिपाही के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 09 Apr 2026 08:05 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में एक पुलिसकर्मी के खिलाफ छेड़छाड़ का गंभीर मामला दर्ज हुआ है। बांगो थाने में पदस्थ आरक्षक दीपनारायण त्रिपाठी पर अपने ही दोस्त की पत्नी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस वाले के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक आरक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। आरक्षक पर अपने ही दोस्त की पत्नी से अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ का आरोप है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बांगो थाना में पदस्थ आरक्षक दीपनारायण त्रिपाठी पर यह गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के सामने आते ही पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई है। पीड़िता ने लिखित शिकायत में बताया कि आरक्षक ने उसे लिफ्ट देने के बहाने छेड़छाड़ की। विरोध करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरक्षक दीपनारायण त्रिपाठी का पीड़िता के घर पर आना-जाना था। वह कथित तौर पर पीड़िता पर बुरी नजर भी रखता था। महिला की शिकायत पर सिविल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस महकमे में हलचल
सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं। घटना के बाद पुलिस विभाग में अंदरूनी हलचल तेज हो गई है। सभी की नजरें अब जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का बयान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बांगो थाने में पदस्थ दीपनारायण त्रिपाठी के खिलाफ शिकायत मिली है। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें