फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: जेल की दीवार कूदकर भागे तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

Wed, 06 Aug 2025 09:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

पुलिस को सूचना मिली कि राजा कंवर अपनी गर्लफ्रेंड के संपर्क में है, जिससे पूछताछ करने पर पता चला कि उसने भी आरोपियों को बचाने का प्रयास किया। जब उसकी गर्लफ्रेंड का नंबर ट्रेस किया गया और दो आरोपियों को रायगढ़ से गिरफ्तार किया गया। तीसरा आरोपी कोरबा के कोतवाली क्षेत्र में छिपा हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने जेल से भागे तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। ये सभी आरोपी पॉक्सो एक्ट के तहत बंद थे और 2 अगस्त 2025 को कोरबा जेल से फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई थी, जिसने तकनीकी विश्लेषण, गुप्त सूचना और मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी दशरथ सिदार (19 वर्ष), निवासी पोड़ी बाहर, नीचे मोहल्ला, रामपुर थाना सिविल लाइन, राजा कंवर (22 वर्ष) निवासी भुलसीडीह, चौकी राजगामार, सरना सिंकु (26 वर्ष), लालघाट, मुंडा मोहल्ला, थाना बालको को पुलिस गिरफ्तार किया है। वहीं चौथे आरोपी चंद्रशेखर राठिया की तलाश जारी है। एक आरोपी की प्रेमिका पुलिस को गुमराह कर उसे फरारी में मदद कर रही थी, जिसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों की सूचना देने वाले को  10,000 का इनाम देने की घोषणा की थी ।

यह है मामला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला जेल से 2 अगस्त की शाम लगभग 3:00 बजे पॉक्सो एक्ट के चार आरोपी लगभग 25 फीट ऊपर दीवार से एक-एक कर भाग गए थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान बिजली व्यवस्था बंद था, जिसका आरोपियों ने फायदा उठाया और तार को फेंक कर बांधा और उसके सहारे चढ़कर भाग गए। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई। इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई, जहां इस घटना के बाद जेल के डीजे ने भी कोरबा पहुंचकर निरीक्षण किया। इस मामले में सहायक जेल अधीक्षक और तीन प्रहरी को निलंबित भी किया गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 10000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि राजा कंवर अपनी गर्लफ्रेंड के संपर्क में है, जब उसकी गर्लफ्रेंड का नंबर ट्रेस किया गया और दो आरोपियों को रायगढ़ से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की मदद करने पर पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ भी कार्रवाई की है। वहीं तीसरा आरोपी कोरबा के कोतवाली क्षेत्र में छिपा हुआ था, जिसे पुलिस ने पकड़ा। वहीं मुख्य आरोपी को बहुत जल्द पकड़ लेने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें