फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba Crime: युवक से बेरहमी से मारपीट कर की लूटपाट, पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन को किया गिरफ्तार

Thu, 27 Nov 2025 11:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरबा के भारतमाता हाईवे पर युवक को रोककर मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना उरगा थाना अंतर्गत उरगा-बिलासपुर भारतमाता हाईवे पर 2 दिन पहले हुई थी। 

विज्ञापन


तरदा-अकराबपाली टोल प्लाजा के पास बाइक से घर जा रहे युवक कोरबा मोती सागर पारा निवासी प्रितिश मिश्रा को 4-5 युवकों ने रोक लिया था और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की थी। वहीं, उसके जेब से 2 हजार रुपये और उसका मोबाइल लूट लिया गया। युवक को अधमरा होने पर हाईवे किनारे उसे छोड़कर आरोपी भाग निकले थे।

पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सुरज कुमार खुंटे, आकाश ज्वाला, आकाश लहरे और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें