फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: बाइक सवारों ने की थी मारपीट, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा; तीन बाइक और स्कूटी जब्त

Thu, 27 Nov 2025 09:34 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में बाइक की तेज रफ्तार का विरोध करने पर युवकों ने मारपीट की और वाहन तोड़ दिए थे। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र में बुधवारी दुर्गा पंडाल के पास 21 नवंबर की रात हुई घटना के बाद सागर यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी के अनुसार वह बुधवारी बाजार दशहरा मैदान में मौजूद था, तभी चार से पांच मोटरसाइकिलों में सवार कुछ युवक पहुंचे और उसे मां बहन की गाली देते हुए मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उसके वाहन में तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन


रिपोर्ट के आधार पर पुलिस चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर कोरबा में मुकदमा दर्ज किया गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। बताया गया कि बस्ती में एक युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। जिसका विरोध किया तो वह अपने साथियों को बुलाकर लाया और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान वाहनों में तोड़फोड़ की गई और करीब आधे घंटे तक विवाद चलता रहा।

बस्ती में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान सात आरोपियों को पकड़ा गया और एक को निरुद्ध किया गया। आरोपियों से तीन मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी जब्त की गई।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में पृथ्वी दास महंत पिता रोशन दास महंत, कार्तिक दास पिता गोपी दास महंत, तुषार साहू पिता निरंजन साहू, जतिन कुमार पिता मिश्रीलाल कुर्मी, साहिल दास पिता देवेंद्र दास महंत, राहुल दास पिता रोशन दास महंत और गजानंद यादव पिता मंगल साईं यादव शामिल हैं। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने कहा है कि इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें