फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: यातायात विभाग में घुसकर बैठा जहरीला करैत, पुलिसकर्मियों की जा सकती थी जान, घटना के बाद मचा हड़कप

Mon, 15 Sep 2025 03:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में  यातायात विभाग में कुछ कर्मचारी अपना काम कर ही रहे थे वहीं दूसरे कमरे में एक जहरीले करैत ने दस्तक दे रखा था जो एक छोटे चूहे को अपना शिकार बना रखा था।
विज्ञापन
जहरीला करैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में  यातायात विभाग में कुछ कर्मचारी अपना काम कर ही रहे थे वहीं दूसरे कमरे में एक जहरीले करैत ने दस्तक दे रखा था जो एक छोटे चूहे को अपना शिकार बना रखा था जिस पर समय रहते एक सिपाही की नजर पड़ गई फिर क्या था जहरीले करैत को देख हाथ पैर फूल गए ,यह करैत अपने विशेष स्वभाव के लिए जाना जाता है और बिस्तर या आराम करने वाले स्थानों में चढ़कर काटने में महारत रखता है,

विज्ञापन


ड्यूटी पर टेन एट पुलिस कर्मियों की माने तो उन्हें पता भी नहीं था ऑफिस के अंदर इतना जहरीला सांप कुंडली मार बैठा होगा जब अचानक से नजर पड़ी तब टॉर्च जलाकर उसे देखा गया चमकते साथ ही लगा कि जहरीला करैत है समय रहते नजर पड़ी नहीं तो किसी के भी जान जा सकती थी। स्नैक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि सांप बेहद जहरीला होता है जिसके डसने से तुरंत उपचार की जरूरत होती है नहीं तो जान जाने के आशंका का बढ़ जाती है। 7 फीट का करैत था और चुहे का शिकार करने के बाद कुंडली माल बैठा हुआ था।

जितेंद्र सारथी को दिया गया ,तत्परता दिखाते हुए जितेंद्र सारथी मौके पर पहुँचकर सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया,उनके साहस, धैर्य और तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी जहरीले या अन्य सांप को देखे जाने पर उसे न मारें और न ही उससे छेड़छाड़ करें। इसके बजाय रेस्क्यू टीम या 112 सूचित करें ताकि  प्रशिक्षित टीम द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके। यह घटना जागरूकता, सहयोग और सतर्कता का बेहतरीन उदाहरण बन गई है। प्रशासन ने सभी से प्रकृति के साथ समन्वय और जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें